मुरैना -- पुलिस अधीक्षक जिला मुरैना समीर सौरभ (भापुसे) द्वारा जिले में घटित वाहन चोरियों की घटनाओं की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए दो पहिया वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने, अज्ञात आरोपियों की धरपकड एवं चोरी किए गए माल-मशरूका की बरामदगी हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया जाकर विशेष अभियान संचालित कराया जा रहा है।
उक्त निर्देशों के तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक गोपाल सिंह धाकड़ के निर्देशन व नगर पुलिस अधिक्षक दीपाली चंदौरिया के मार्गदर्शन में कार्य, निरी दीपेन्द्र सिंह यादव, थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा दिनांक 06.02.25 को अम्बाह बाईपास वेयर हाउस के पास से 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई 22 मोटर साइकिलें कीमती करीबन 20 लाख रूपये की बरामद करने में सफलता हांसिल की गई।
दिनांक 06.02.25 को कार्य. निरी. दीपेन्द्र सिंह यादव थाना प्रभारी कोतवाली एवं हमराह फोर्स को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि अम्बाह बाईपास वेयर हाउस के पास रोड किनारे 02 व्यक्ति चोरी की मोटर साइकिलें बेचने की फिराख में खड़े हैं, मुखबिर की उक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी कोतवाली एवं हमराह फोर्स द्वारा अम्बाह बाईपास वेयर हाउस के पास पहुंचकर दबिश दी गई, तो मुखबिर के बताए हुलिए अनुसार 02 व्यक्ति वेयर हाउस के पास रोड किनारे अंधेरे में 02 मोटरसाइकिलों पर बैठे हुए दिखे, जिन्हें योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर पकड़कर नाम पता पूछा तो एक व्यक्ति ने अपना नाम जमाल उर्फ करूआ खांन निवासी ग्राम अलापुर जौरा एवं दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम कोमेन्द्र सिंह घुरैया निवसी घुरैया बसई सुमावली का होना बताया, उक्त व्यक्तियों से मोटर साइकिलों के दस्तावेज चाहे गए, तो उनके द्वारा दस्तावेज न होना बताया गया।तदोपरांत दोनों व्यक्तियों से हिकमतअमली से पूछताछ करने पर उनके द्वारा उक्त दोनों मोटर साइकिलें बामौर व ग्वालियर से चोरी करना एवं बेचने के उद्देश्य से उक्त स्थान पर खड़े होना बताया। आरोपीगण का उक्त कृत्य दंडनीय प्रवृत्ति का होने से मौके से उक्त दोनों मोटरसाइकिलों को जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया एवं थाना वापसी पर आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 77/25 धारा 303(2), 317(3), 317(4), 317 (5) का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपीगण से विस्तृत पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि हम दोनों ने मिलकर मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, धौलपुर, जयपुर आदि स्थानों से कई मोटर साइकिलें चुराई हैं, जिन्हें हमनें गुढा चंबल के बीहडों में छिपाकर रखा है। बाद आरोपीगण की निशानदेही में उनके द्वारा बताए गए स्थान गुढा चंबल के बीहडों में पहुंचकर 20 मोटर साइकिलों को जब्त कर बरामद किया गया। आरोपीगण में से एक आरोपी के विरूद्ध पूर्व से भी अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध है।
उक्त कार्यवाही में कार्य. निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह यादव थाना प्रभारी कोतवाली, उनि अभिषेक जादौन प्रभारी सायबर सेल. उनि शिवम चौहान, सउनि जे.पी. शर्मा, प्र.आर. 456 सुदेश कुमार, प्र.आर. 1260 दुष्यंत शर्मा, प्र.आर.435 सजीव सिंह, आर. 500 मंगल सिंह गुर्जर, आर. 1110 योगेन्द्र सिहं गुर्जर, आर. 1108 मीरेन्द्र सिंह, आर. 1018 रामकिशन, आर. 1058 प्रशांत, आर. 866 शैलेन्द्र जाट, आर.551 राहुल राजावत, आर.373 राहुल कुंतल, आर 24 सत्यम शर्मा, आर 576 कुलदीप जाट, आर 152 श्याम बिहारी शर्मा, आर 723 सूरज राठौर, आर 465 अर्जुन जाट का सराहनीय योगदान रहा है।
Post a Comment