मुरैना -- सभी अधिकारी टीएल पत्रकों की समस्त जानकारी लेकर ही टीएल में उपस्थित हो। टीएल के प्रकरणों को जल्द निराकरण करके विलोपित करवायें। सभी एसडीएम अभिलेख दुरुस्ती की पेंडेंसी में सुधार लाए। सभी तहसीलदार कलेक्टर डैशबोर्ड के घटको नामांतरण, बटवारा, सीमांकन के निराकरण को प्राथमिकता से लें। ई-केवाईसी की पेंडेंसी में कमी लायें। विवाह समारोह को दृष्टिगत रखते हुये समस्त एसडीएम बैण्ड वालों के साथ मीटिंग करें, ताकि निर्धारित समय के पश्चात् कोई भी ध्वनि विस्तारक यंत्र चालू न रहे। सभी जनपद सीईओ खेत तालाब एवं डगवेल रिचार्ज की रिपोर्ट दें। संबल अनुग्रह सहायता के प्रकरणों का त्वरित निराकरण करें। समस्त जनपद सीईओ, समस्त सीएमओ एयर बेस सायरन अगले तीन दिन तक लगवा के चालू करवा लें। ये निर्देश कलेक्टर श्री अंकित अस्थाना ने अधिकारियों को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित टीएल बैठक में दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री सीबी प्रसाद, समस्त एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर, समस्त विभागों के जिला अधिकारी, नगरीय निकायों के सीएमओ एवं जनपद सीईओ उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर ने ग्रीन फील्ड 6 लाइन निर्माण अंतर्गत भूमि अधिग्रहण पेंडेंसी की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि 2 सप्ताह में बानमोर क्षेत्र की खातों की जानकारी मोबाइल एवं आधार नंबर सहित एकत्रित करके रखे। उन्होंने टीएल पत्रकों की विभागवार समीक्षा की। कलेक्टर ने नामान्तरण की रिपोर्ट की समीक्षा करते हुये कहा कि समस्त तहसीलदार नामान्तरण, बटवारा, सीमांकन इन तीन घटकों के प्रकरणों का त्वरित निराकरण करना सुनिश्चित करें, जिससे कलेक्टर डैशबोर्ड पर इनकी रैकिंग में सुधार आ सके।कलेक्टर ने कहा कि टाइम लिमिट से ज्यादा कोई पेंडेसी नहीं रहना चाहिये। कलेक्टर ने तीन माह से ऊपर के प्रकरणों को त्वरित करने के निर्देश समस्त तहसीलदारों को दिये। कलेक्टर ने कहा कि 06 माह के कुल 18 प्रकरण लंबित है, उनका निराकरण त्वरित किया जाये। तीन से 06 माह की रिपोर्ट में कैलारस को छोड़कर सभी तहसीलों में ज्यादा पैंडेसी को देखते हुये उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। कलेक्टर ने कहा कि आरसीएमएस पोर्टल पर लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता से श्रेणी वार अलग करके निराकरण करें,तभी जिले की रैकिंग में सुधार हो सकता है। कलेक्टर ने समस्त एसडीएम को अभिलेख दुरूस्ती के प्रकरणों में कमी लाने के निर्देश दिये। सायबर तहसील की समीक्षा करते हुये अधिक पेंडेसी को देखते हुये कलेक्टर ने समस्त तहसीलदारों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। इसी प्रकार उन्होंने नक्शा तरमीम, भू-अभिलेख, स्वामित्व की रिपोर्ट की समीक्षा की। कलेक्टर ने ई-केवायसी की समीक्षा करते हुये समस्त जनपद सीईओ निर्देश दिये कि ई-केवायसी की प्रतिदिन की प्रगति में सुधार लायें, जिससे ई-केवायसी में जिले की रैकिंग बॉटम में न रहे। कलेक्टर ने समस्त नगरीय निकायों के सीएमओ को निर्देश दिये कि ई-केवायसी में अपनी प्रतिदिन की प्रगति में सुधार लायें। ई-केवायसी में नगरीय निकायों का ख़राब प्रदर्शन देखते हुये कलेक्टर ने समस्त सीएमओ को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। इसके बाद कलेक्टर ने वक्फ संपत्ति की पेंडेसी की जानकारी ली तथा रविदास भवन निर्माणकार्य शुरू होने के बारे में जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा करते हुये लक्ष्य अनुसार प्रगति न पाये जाने पर जौरा एवं कैलारस के सहायक यंत्री को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत कलेक्टर ने समस्त जनपद सीईओ को निर्देश दिये कि तालाब, डगवैच रीचार्ज की विस्तृत रिपोर्ट उनके समक्ष प्रस्तुत की जाये। कलेक्टर ने संबल के अंतर्गत अनुग्रह सहायता की समीक्षा की एवं अम्बाह एवं पहाडगढ़ में शून्य पेंडेसी होने पर उनकी सराहना की। कलेक्टर ने समस्त नगरीय निकायों के सीएमओ को निर्देश दिये कि एयर ऐड सायरन की जानकारी उनकी समक्ष प्रस्तुत की जाये एवं उन्होंने मुरैना जनपद सीईओ को निर्देश दिये राजघाट से निरावली तक पंचायत वार सायरन लगवायें जाये। उन्होंने कहा कि राजघाट से निरावली तक समस्त पंचायतों की लिस्टिंग करना सुनिश्चित करें। बैठक के अंत में अंतर्विभागीय मुद्दो को सुना।
Post a Comment