मुरैना -- थाना देवगढ पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास संबंधी प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी को किया गया गिरफ्तार।


मुरैना -- पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ (भापुसे) द्वारा जिले में घटित गंभीर अपराधों में फरार चल रहे आरोपियों / बदमाशों की धरपकड हेतु सम्पूर्ण जिले में विशेष अभियान संचालित कराया जा रहा है। उक्त अभियान के तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक महोदय  डॉ अरविन्द सिंह ठाकुर के निर्देशन एवं एसडीओपी जौरा नितिन बघेल के मार्गदर्शन थाना देवगढ पुलिस व्दारा हत्या के प्रयास संबंधी प्रकरण में फरार चल रहे 01 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है। दिनांक 09.07.2024 को फरियादी की रिपोर्ट पर से 05 आरोपीगण के विरुद्ध अपराध क्रमांक 76/24 धारा 109,115 (2), 296,351 (3), 3 (5) बी.एन.एस. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, उक्त प्रकरण में 04 आरोपीगण घटना दिनांक से ही फरार चल रहे है, यह कि दिनांक 30.08.2024 को थाना देवगढ पुलिस द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर प्रकरण में फरार चल रहे चार आरोपीगण में से एक आरोपी नत्थी उर्फ नाथू सिह पुत्र चन्द्रभान सिंह गुर्जर निवासी बरवासिन को शाला चौकी के सामने से गिरफ्तार किया गया।

उक्त प्रकरण में फरार चल रहे शेष 03 आरोपीगण की गिरफ्तारी हेतु भी प्रयास जारी है। 

सराहनीय योगदान उक्त कार्यवाही में उनि. अरुण सिंह कुशवाह थाना प्रभारी देवगढ़ मय स्टाफ सउनि. राकेश गोयल, प्र.आर.602 विपिन चौधरी, प्र.आर. 450 रामकुमार शर्मा, प्र.आर. 274 सतेन्द्र सिह, आर. 1353 अभिषेक भदौरिया, आर.672 शैलेन्द्र सिह, आर. 1049 नरेन्द्र मौर्य का सराहनीय योगदान रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post