Top News

मुरैना-- जिले में 19 जुलाई को अभियान चलाकर 01 लाख पौधे रोपे जायेंगे


मुरैना -- कलेक्टर अंकित अस्थाना के मार्गदर्शन में सीईओ जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले ने आदेश जारी कर निर्देश दिये है कि मुरैना जिले के सातों विकासखण्डों के अंतर्गत 19 जुलाई को अभियान चलाकर 1 लाख वृक्षारोपण किया जायेगा। वृक्षारोपण के लिये आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश ग्राम पंचायतों को दिये। आवश्यक तैयारियों में पूर्व स्थल पर गड्डे, खाद, सुरक्षा व्यवस्था एवं पौधे तैयार कर वृक्षारोपण कराया जाना है। जिसमें अम्बाह जनपद के अंतर्गत 7 हजार, जौरा में 10 हजार, कैलारस में 9 हजार, मुरैना में 10 हजार, पहाडगढ़ में 10 हजार, पोरसा में 8 हजार, सबलगढ़ में 9 हजार, मध्यप्रदेश राज्य आजीविका मिशन के तहत 27 हजार और वाटरशेड अंतर्गत ग्राम पंचायतों में 10 हजार पौधे लगाने के निर्देश जारी किये है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post