Tuesday 16 July 2024

मुरैना -- जिले में अब तक 253.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज ।


मुरेना -- मुरैना जिले में 01 जून से 16 जुलाई, 2024 तक 253.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है, जो गत वर्ष की तुलना में 9 मिलीमीटर वर्षा कम है। पिछले वर्ष इसी अवधि में 262.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज हुई थी।                           
अधीक्षक भू-अभिलेख  सैयद मुज्जफर अली ने बताया कि जिले में 01 जून से 16 जुलाई तक सर्वाधिक 356 मिलीमीटर वर्षा मुरैना में दर्ज की गई है। जौरा में 297, पोरसा में 287, कैलारस में 244, सबलगढ़ में 176.5 और अम्बाह तहसील में सबसे कम 161 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।         
16 जुलाई, मंगलवार को सर्वाधिक 20.8 मिलीमीटर वर्षा मुरैना में दर्ज की गई है। अम्बाह में 2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।   

No comments:

Post a Comment