मुरैना -- पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ (भापुसे) द्वारा गंभीर प्रकरणों में फरार चल रहे ईनामी फरारी बदमाशों की धरपकड़ हेतु सम्पूर्ण मुरैना जिले में विशेष अभियान संचालित कराया जा रहा है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में उक्त अभियान के तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह डावर के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक दीपाली चन्दौरिया के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा फायरिंग एवं हत्या के प्रयास संबंधी प्रकरण में घटना दिनांक से फरार ₹05-05 के 03 ईनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 06.02.26 को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 593/25 धारा 333,125,296 (बी), 351 (2), 3(5) बी.एन.एस. ईजाफा धारा 109,190,191 (2), 191(3), बी.एन.एस. एवं धारा 25,27 आर्म्स एक्ट में घटना दिनांक से फरार चल रहे ₹05-05 हजार के 03 ईनामी आरोपीगण 1. सूरज पुत्र फूल सिंह राठौर, 2. रामप्रकाश पुत्र आशाराम राठौर एवं 3. रिंकू पुत्र राजेश राठौर को इस्लामपुरा मुरैना से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल दाखिल किया गया। घटना में शामिल शेष 02 फरारशुदा आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी हैं।
सराहनीय योगदानः उक्त कार्यवाही में निरी. अमित सिंह भदौरिया थाना प्रभारी कोतवाली हमराह फोर्स उनि. अतुल परिहार, प्रआर 547 अनिल दौहरे, आर 612 शिवप्रताप सिंह, आर. 576 कुलदीप जाट, आर 24 सत्यम शर्मा, आर. 152 श्यामबिहारी, आर. 465 अर्जुन जाट एवं आर. 772 अशोक गुर्जर का सराहनीय योगदान रहा है।
Post a Comment