मुरैना-- सरायछौला थाना पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अवैध रूप से भंडारित करीबन 460 ट्रॉली रेत कीमती करीबन ₹9.20 लाख का नष्टीकरण कराया गया।

मुरैना -- पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ (भपुसे) द्वारा जिले में रेत का अवैध रूप से परिवहन, उत्खनन एवं भण्डारण करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु संपूर्ण मुरैना जिले में विशेष अभियान संचालित कराया जाकर जिला मुरैना के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण (पुलिस) एवं थाना प्रभारियों को चंबल नदी के अवैध रेत्त परिवहन/उत्खनन/भण्डारण के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

उक्त अभियान के तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह डाबर के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक  दीपाली चन्दौरिया के मार्गदर्शन में थाना सरायछौला पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 06.12.25 को ग्राम भानपुर के बगल से अवैध रूप से भण्डारित किए गए लगभग 460 ट्रॉली रेत का नष्टीकरण किया गया।

दिनांक 06.12.25 को सउनि हनुमंत सिंह इंचार्ज थाना प्रभारी सरायछौला को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम भानपुर में बड़ी मात्रा में अवैध रूप से उतखनन किया गया चम्बल नदी का रेत भण्डारण करके रखा हुआ है, इंचार्ज थाना प्रभारी सरायछौला द्वारा मुखबिर की सूचना से वरिष्त अधिकारियों एवं वन विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया। तदोपरांत पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से कार्यवाही करते हुए मय दल-बल की उपस्थिति में मुखबिर के बताए स्थान ग्राम भानपुर में पहुंचकर देखा तो वहां पर करीबन 460 ट्रॉली रेत अवैध रूप से भण्डारित पाया गया, तदोपरांत पुलिस व वन विभाग की टीम संयुक्त टीम द्वारा उक्त अवैध रूप से भण्डारित किए गए करीबन 460 ट्रॉली (920 घनमीटर) रेत कीमती करीबन ₹9.20 लाख को जेसीबी मशीन के माध्यम से मिट्टी में मिलाकर नष्ट किया गया।

सराहनीय योगदानः उक्त कार्यवाही में सउनि हनुमंत सिंह इंचार्ज थाना प्रभारी सरायछौला मय हमराह फोर्स आर 1035 राजकुमार मीणा, आर 668 रामलक्ष्मण एवं सुश्री रिंकी आर्य रेंजर, फोरेस्ट एवं वन विभाग की टीम का सराहनीय योगदान रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post