मुरैना -- पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ (भापुसे) द्वारा अवैध हथियारों की तस्करी एवं क्रय-विक्रय के कारोबार में लिप्त अपराधियों की धरपकड़ हेतु सम्पूर्ण जिले में विशेष अभियान संचालित कराया जा रहा है। उक्त अभियान के तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह डावर के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक दीपाली चंदौरिया के मार्गदर्शन में थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा 01 आरोपी को गिरफ्तार उसके कब्जे से 32 बोर की 01 पिस्टल मय 02 जिंदा राउण्ड एवं 315 बोर का 01 देशी कट्टा मय 02 जिंदा राउण्ड कुल मशरूका कीमती 32,000/- रूपये का जब्त किया गया।
दिनांक 04.10.25 को थाना प्रभारी सिविल लाइन एवं हमराह फोर्स को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति सवितापुरा नहर के पास अवैध हथियार लिए कहीं वारदात करने की नियत से खड़ा हुआ है। मुखबिर की उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा उक्त स्थान पर पहुंचकर दबिश देकर उक्त आरोपी को पकडकर तलाशी ली गई, तो उसके पास से 32 बोर की एक पिस्टल मय 02 जिंदा राउण्ड एवं 315 बोर का 01 देशी कट्टा मय 02 जिंदा राउण्ड कुल मशरूका कीमती करीबन 230 हजार का मिला, जिनके संबंध में वैध लायसेंस चाहा गया जो न होना बताया, तदोपरांत मौके से उक्त अवैध हथियारों एवं राउण्डों को जब्त किया गया एवं आरोपी को गिरफ्तार कर थाना वापसी पर उसके विरूद्ध अपराध क्रमांक 425/2025 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
सराहनीय योगदानः उक्त कार्यवाही में कार्य. निरी. दर्शन शुक्ला थाना प्रभारी सिविल लाइन, प्रआर 59 सुनील बंसल, प्रआर 212 दीपक सोलंकी, आर 769 अराफात, आर 17 संजय, आर 1329 सुनील, आर 1358 राजकुमार, आर 1054 भरत का सराहनीय योगदान रहा है।
Post a Comment