मुरैना -- पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ (भापुसे) द्वारा घटना की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते प्रकरण में फरारशुदा आरोपीगण की पतारसी-गिरफ्तारी एवं घटना में प्रयुक्त हथियार आदि की बरामदगी हेतु विशेष टीम गठित की गई एवं थाना प्रभारी कोतवाली को निर्देशित किया गया, उक्त निर्देशों के तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह डावर के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक मुरैना दीपाली चंदौरिया के मार्गदर्शन में गठित पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास पूछताछ की गई, सीसीटीव्ही फुटेज चैक किए एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया।
पुलिस के सतत् प्रयासों एवं कड़ी मेहनत के फलस्वरूप दिनांक 28.09.25 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना कोतवाली पुलिस द्वारा उक्त अपराध में वांछित 02 आरोपीगणों को गल्ला मंडी परिसर से गिरफ्तार किया गया एवं घटना में शामिल 01 बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। गिरफ्तारी उपरांत आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक 315 बोर का अवैध कट्टा मय जिंदा राउण्ड, अपाचे मोटर साइकिल MP06-ZG-4662 आदि जब्त की गई। गिरफ्तारशुदा 02 आरोपीगण को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल दाखिल किया गया।
सराहनीय योगदान ---- उक्त कार्यवाही में निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह यादव, थाना प्रभारी कोतवाली मय फोर्स, प्रआर 612 शिवप्रताप भदौरिया, प्रआर 305 भानू यादव, प्रआर 547 अनिल दोहरे, आर 772 अशोक गुर्जर, आर 24 सत्यम शर्मा, आर 723 सूरज राठौर, आर 576 कुलदीप जाट, आर 465 अर्जुन जाट का सराहनीय योगदान रहा है।
Post a Comment