मुरैना -- थाना सिहोनियाँ पुलिस द्वारा एक स्कार्पिओ कार व 34 पेटी बीयर जप्त कर आरोपी को किया गिरफ्तार।

मुरैना -- पुलिस अधीक्षक मुरैना द्वारा अति० पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ के द्वारा जिले मे अवैध शराव की धरपकड हेतु अभियान चलाया जा रहा है जिसके तारतम्य में  सुरेन्द्र पाल सिंह डाबर व डीएसपी विजय सिंह भदौरिया मुख्यालय मुरैना के निर्देशन में उनि पवन सिंह भदौरिया प्रभारी थाना सिहोनियां को अवैध शराब पर कार्यवाही हेतु निर्देश प्राप्त हुये थे इसी तारतम्य में दिनांक 08/08/25 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई एक स्कार्पिओ गाडी अवैध शराब भरकर गोरमी ठेका से मुरैना जा रही है मुखबिर की सूचना की तस्दीक करते हुये ककनमठ तिराहे पर घेरा बंदी की तभी एक सफेद रंग की स्कार्पियो गाडी पुरावस तरफ से आती दिखी जिसे घेराबंदी कर रूकवाया जिसमें ड्रायवर सीट पर एक व्यक्ति मिला तथा गाडी चैक करने पर उसमें 34 पेटी अल्ट्रा मेक्स व बडवाईजर बीयर की मिली जिसे रखने के लिये वैध लायसेंस चाहा गया तो आरोपी चालक ने न होना बताया बाद आरोपी को धारा 34 (2), 47 (ए) आबकारी एक्ट का अपराध कायम किया आरोपी से पूछताछ कर अन्य आरोपीगणो संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है

भूमिकाः- उक्त सराहनीय कार्य मे उप निरी, पवन सिंह भदौरिया थाना प्रभारी सिहोनियाँ, सउनि होतम सिंह, सउनि राकेश भास्कर, प्रआर 294 नरहरी यादव, प्रआर. 523 रामभरोसी तोमर आर 1328 अशगर खान आर 447 अनमोल तोमर, आर 907 रणधीर जाट, आर 709 अरविन्द गुर्जर, आर चालक 614 धर्मवीर गुर्जर का सराहनीय योगदान रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post