शिविर के दौरान छात्र-छात्राओं को परिवहन विभाग द्वारा दी जाने वाली सेवाओं की जानकारी दी गई। शिविर में 120 छात्राओं ने लर्निंग लाइसेंस के लिये आवेदन दिए, जिनको मौके पर ही निराकृत किया गया। लाइसेंस प्राप्त कर छात्राओं ने शासन की योजनाओं के प्रति आभार व्यक्त कर प्रसन्नता जाहिर की। सभी विद्यार्थियों एवं उपस्थित कॉलेज स्टॉफ को वाहन चलाते समय किन दस्तावेजों को साथ लेकर चलना है, मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत नियमों का पालन सहित यातायात संबंधित जानकारी प्रदान की गई। 
Post a Comment