मुरैना --- मुरैना में कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राकेश परमार पर कुछ बदमाशों ने लाठी-डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर हालत में उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। राकेश सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सोमवार को मॉर्निंग वॉक पर निकले थे,जानकारी के मुताबिक राकेश जब वॉक कर रहे थे, तभी पहले से घात लगाए बैठे करीब 4-5 बदमाशों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। लाठी-डंडों से हुई मारपीट में उन्हें सिर पर गंभीर चोट आई है। पिटाई करने के बाद बदमाश भाग निकले।
इलाके में लगे CCTV कैमरे खंगाल रही पुलिस,राकेश परमार को जिला अस्पताल के ICU में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत नाजुक है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ अहम सुराग जुटाए हैं। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। शुरुआती जांच में पुरानी दुश्मनी या राजनीतिक रंजिश को मारपीट की वजह माना जा रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। हमले को लेकर कांग्रेस का पुलिस को अल्टीमेटम,इस घटना के बाद स्थानीय कांग्रेस नेताओं में भारी आक्रोश है। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रशासन को घेरा है। इसे लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला बताते हुए कहा कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन किया जाएगा।कांग्रेस नेता राकेश परमार
Post a Comment