मुरैना -- समूचे विश्व में विख्यात ऐंती पर्वत पर स्थित शनि मंदिर पर फूल बंगला, हवन, 56 भोग एवं भण्डारे का आयोजन भक्तजनों द्वारा 27 मई को किया जा रहा है। इसी तरह यह आयोजन पिछले 9 वर्षों से लगातार किया जा रहा है।
यहां बता दें कि ऐती गांव शनि मंदिर पर नोबी बार शनिदेव जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में दिनांक 27.05.2025 दिन मंगलवार को फूल बंगला, अभिषेक, हवन 56 भोग एवं भण्डारा वितरण का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही शोभा यात्रा भी निकाली जायेगी जो रिठौरा गांव से प्रात: 08 बजे से प्रारंभ होकर शनि धाम मंदिर पहुंचेगी। वहीं भक्तजनों ने मुरैना जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पधार कर धर्म लाभ लेने की अपील की है। उक्त आयोजन शनिदेव मंदिर पर आयोजित किया जायेगा।
Post a Comment