मुरैना -- अभियान में 59 वाहनों को चेक किया, 22 का चालान भी काटा



मुरैना-- मुरैना क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अर्चना परिहार ने मंगलवार को अभियान चलाकर 22 वाहनों को चेक किया। जिन वाहनों में मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों का उल्लंघन पाया गया उनसे 37500 रुपए का राजस्व जमा कराया गया। आरटीओ ने 59 वाहनों में ओवरलोडिंग, बीमा, फिटनेस को चेक किया। उनमें से 22 में कमी पाई गई। एक यात्री बस का मोटरयान कर बकाया होने पर वाहन मालिक से मोटरयान कर जमा कराया। वाहन यूपी 78 एफटी 4250 की रफ ड्राइविंग को लेकर आरटीओ ने ओमवीर पुत्र भगवान दास निवासी जौरी के ड्राइविंग लाइसेंस को तीन महीने के लिए निलंबित किया है। बस के कागजात चेक करतीं आरटीओ अर्चना परिहार।

Post a Comment

Previous Post Next Post