Top News

मुरैना -- थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा हत्या के प्रकरण मे फरार 5000-5000 हजार रूपये के ईनामी 02 आरोपियो को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त फर्सा किया जप्त किया गया।


मुरैना-- पुलिस अधीक्षक मुरैना द्वारा गंभीर प्रकरणों में फरार चल रहे ईनामी फरारी बदमाशों की धरपकड़ हेतु सम्पूर्ण मुरैना जिले में विशेष अभियान संचालित कराया जा रहा है। उक्त अभियान के तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक मुरैना सुरेन्द्र पाल सिंह डावर के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक मुरैना  दीपली चन्दौरिया के मार्गदर्शन में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा हत्या संबंधी प्रकरण में फरार चल रहे 5000-5000 रूपये के ईनामी 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त फर्सा जब्त किया गया। दिनांक 14.05.2025 को निरी. दर्शन कुमार शुक्ला थाना प्रभारी सिविल लाइन हमराह फोर्स द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना हाजा के अप०क्र0 158/25 धारा 109,103 (1). 118(1),115(2),296,351(2), 3 (5) बीएनएस में फरार चल रहे 5,000-5,000/- रूपये के ईनामी 02 आरोपियों को महाराज पुर रोड़ मुरैना पर से गिरफ्तार किया गया। बाद गिरफ्तारशुदा आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल दाखिल किया गया।
सराहनीय योगदानः उक्त कार्यवाही में निरी. दर्शन कुमार शुक्ला थाना प्रभारी सिविल लाइन हमराह फोर्स उनि. पवन भदौरिया सउनि. शेरसिंह यादव, प्रआर. 528 कुलदीप दौहरे, आर. 1400 ध्रुव, आर. 17 संजय, आर. 293 कुलदीप जाट, आर. 167 कुलदीप भदौरिया का सराहनीय योगदान रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post