Top News

मुरैना -- जिला पुलिस बल में पदस्थ आरक्षक 1314 भीमशंकर सिंह चौहान द्वारा "ऑल इण्डिया पुलिस गेम्स 2024" में जीता "गोल्ड मेडल"।


मुरैना -- जिला पुलिस बल मुरैना में पदस्थ आरक्षक 1314 भीमशंकर सिंह चौहान द्वारा ऑल इण्डिया पुलिस गेम्स 2024 में पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता गया,उक्त खेल प्रतियोगिता का आयोजन इस वर्ष छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा जिला भिलाई, छत्तीसगढ़ में दिनांक 23 सितम्बर से 27 सितम्बर 2024 के बीच किया गया। ऑल इण्डिया पुलिस गेम्स 2024 में सभी राज्यों के पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों की टीमों द्वारा भाग लिया गया था. जिसमे मध्यप्रदेश पुलिस की टीम में 48 पुलिस अधिकारी / कर्मचारियों द्वारा भाग लिया गया। आरक्षक  भीमशंकर द्वारा पावर लिफ्टिंग गेम की 120 प्लस की ओपन वेट केटेगरी में कुल 745 किलोग्राम वजन उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीता गया। इससे पूर्व आरक्षक भीम शंकर द्वारा वर्ष 2023 में जिला करनाल, हरियाणा में आयोजित हुए ऑल इण्डिया पुलिस गेम्स 2023 में गोल्ड मेडल जीता गया एवं वर्ष 2022 में पुणे महाराष्ट्र में आयोजित हुए ऑल इण्डिया पुलिस गेम्स 2022 में सिलवर मेडल जीता गया। किसी व्यक्तिगत खेल स्पर्धा में मध्यप्रदेश पुलिस को लगभग 27 साल बाद वर्ष 2023 में गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ है जो कि आर.  भीम शंकर द्वारा जीता गया एवं इस वर्ष 2024 में भी गोल्ड मेडल जीता गया। इस प्रकार आर. भीमशंकर सिंह चौहान लगातार 02 बार गोल्ड मेडल जीतकर मध्यप्रदेश पुलिस का नाम रोशन करने वाले प्रथम खिलाडी बने है। आर. भीमशंकर के ऑल इण्डिया पुलिस गेम्स 2024 से वापसी उपरांत जिला इकाई मुरैना में आमद देने पर पुलिस अधीक्षक मुरैना समीर सौरभ एवं अति पुलिस अधीक्षक  डॉ. अरविन्द सिंह ठाकुर द्वारा आर. भीमशंकर को जीत की बधाई देते हुए स्वागत-सम्मान किया गया एवं भविष्य में भी इसी प्रकार मध्यप्रदेश पुलिस का नाम रोशन करने हेतु शुभकामनाएं दी गई। यह उल्लेखनीय है कि आर.भीमशंकर का चयन दिनांक 27 जून 2025 से 05 जुलाई 2025 तक यूनाईटेड स्टेट्स के अलबामा स्टेट के बर्मिंघम टाउन सिटी में आयोजित होने वाले World Police and Fire
Games 2025 (WPFG) में इण्डियन पुलिस टीम की ओर से पावर लिफ्टिंग गेम में 120 प्लस की ओपन वेट केटेगरी में हुआ है।

Post a Comment

Previous Post Next Post