Top News

मुरैना -- मुरैना विधायक दिनेश गुर्जर ने किया बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों का दौरा।


मुरैना -- मुरैना विधानसभा के ग्राम लोहगढ़, दौरावली, बमूर बसई, शेरपुर, जखौदा, सीतापुर, सपचौली, पहाड़ी, धनेला एवं ग्राम पमाया का दौरा कर विधायक दिनेश गुर्जर ने अभी हाल ही में हुई अधिक वर्षा के कारण किसान भाईयो की जो छति हुई है   किसान भाईयो की फसल नष्ट हो गई है, मकान गिर गए हैं, किसान भाई खाद्य सामग्री के लिए परेशान है, पशु हानि हुई है आदि समस्याओं को लेकर उनके पास पहुंचकर हाल चाल जाना और किसान भाईयो को भरोसा दिलाया कि किसान भाईयो की जो फसल नष्ट हुई है पशु हानि हुई है उसका सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलवाया जायेगा और जिन गांवों में बाढ़ जैसी स्थिती बन जाने के कारण खाद्यय सामग्री की समस्या उत्पन्न हो गई है उनके लिए खाद्यय सामग्री की व्यवस्था कराई जावेगी।
उक्त मौके पर संजय छावरी, गयाप्रसाद शर्मा, हलके दादा, भारत गुर्जर, जसराम गुर्जर, धर्मेन्द्र गुर्जर, बिजेंद्र मावई, पूरन यादव, राजेन्द्र मावई, भूरा छावरी, जग्गा यादव, विवेक भारती आदि सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post