मुरैना --सिविल लाइन थाने की हवालात में हत्या के आरोपी ने लगाई फाँसी ।।

मुरैना -- मुरैना के सिविल लाइन थाने में हत्या के आरोप में बंद आरोपी बालकृष्ण जाटव ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया, आरोपी द्वारा रात में फांसी लगाई गई लेकिन सुबह तक पुलिस को पता नहीं चला सुबह जब पुलिस को जानकारी लगी जैसे ही पुलिस अधीक्षक सहित जिलेभर का पुलिस बल सिविल लाइन थाने में तैनात कर दिया गया, मृतक आरोपी के परिजन और उनके साथियों का आरोप है कि पुलिस बालकृष्ण को चार दिन पहले थाने में लाई थी जिसे अवैध रूप से रखकर उसके साथ मारपीट और प्रताड़ना दी जा रही थी, उस प्रताड़ना के चलते युवक ने थाने के अंदर फांसी लगा ली। पुलिस का कहना है कि आरोपी को कल रात 10:00 बजे पुलिस थाने में लेकर आई थी जिसके बाद लॉकअप के अंदर उसने गमछा से गले में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया परिजन के साथ भारी संख्या में बसपा कार्यकर्ता थाने पर एकत्रित हो गए थे उनकी मांग थी की सबसे पहले थाना प्रभारी सहित जो दोषी पुरस्कार भी उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए इसके बाद पुलिस अधीक्षक मुरैना समीर सौरभ द्वारा थाने में बंद आरोपी की लॉकअप के अंदर सुसाइड वाले मामले में थाने की लापरवाही मानते हुए टी सिविल लाइन रामबाबू यादव ड्यूटी संतरी और ड्यूटी पर तैनात एचसीएम सहित तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है, थाना प्रभारी सहित अन्य लोगों की निलंबन के बाद परिजन थाने से डेड बॉडी लेकर पीएम हाउस पहुंचे जहां शब का पीएम कराया जा रहा है।मृतक -- बालकृष्ण जाटवम्रतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाते हुए

Post a Comment

Previous Post Next Post