दिनांक 06/09/2024 को कार्य. निरीक्षक सतेन्द्र सिंह कुशवाह थाना प्रभारी अम्बाह व सायबर सेल टीम को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि अझेड़ा तिराहे के पास बने प्रतिक्षालय पर कुछ व्यक्ति तस्करी करने के उद्देश्य से बडी संख्या में अवैध हथियार रखे हुए हैं। मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना अम्बाह पुलिस एवं सायबर सेल टीम द्वारा ग्राम अझेडा तिराहे के पास बने प्रतीक्षालय से अवैध हथियार की तस्करी करने वाले 05 आरोपीगण को गिरफ्तार कर आरोपीगण के पास मिले बैग की तलाशी ली गई, तो उनमें 32 बोर की 09 पिस्टल, 315 बोर के 02 कट्टे, 315 बोर की 01 अधिया, 32 बोर के 08 जिंदा राउण्ड व 315 बोर के 13 जिंदा राउण्ड रखे मिले, उक्त हथियारों के संबंध में आरोपीगण से वैध लायसेंस एवं दस्तावेज चाहे गए तो लायसेंस अथवा दस्तावेज न होना बताया गया। आरोपीगण का उक्त कृत्य आर्म्स एक्ट के तहत दंडनीय होने से मौके पर से उक्त अवैध हथियार को जप्त किया गया एवं थाना वापसी पर आरोपीगण के विरूद्ध अपराध क्रमांक 522/24 धारा 111 बीएनएस 25 (8), 27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपीगण से उक्त अवैध हथियार लाने-ले जाने के संबंध में पूछताछ की जा रही है। साथ ही प्रकरण के अन्य आरोपीगण की गिरफ्तारी हेतु भी प्रयास जारी हैं। गिरफ्तारशुदा आरोपीगण में से 02 आरोपियो पर पूर्व से भी आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हैं ।
सराहनीय योगदानः उक्त कार्यवाही में निरी. सतेन्द्र सिंह कुशवाह थाना प्रभारी अम्बाह, उनि प्रज्ञाशील, सउनि किशन सिंह, सउनि यशवन्त सिंह, उनि अभिषेक जादौन सायबर सैल प्रभारी, प्रआर अनिल दोहरे, प्रआर मनोज यादव, प्रआर दुष्यंत शर्मा, प्र.आर सुदेश कुमार, आरक्षक रामकिशन जादौन, आरक्षक प्रशांत डण्डौतिया, आरक्षक शैलेन्द्र जाट, आरक्षक राहुल कुशवाह, आरक्षक अवधेश, आरक्षक राहुल कुंतल, आरक्षक लखन जादौन, आरक्षक नरेश, आरक्षक अजीत जाट, आरक्षक जितेन्द्र सिंह, आरक्षक दिनेश जाट, आरक्षक चालक धर्मेन्द्र परमार की सराहनीय योगदान रहा।
हथियार तस्करो से जप्त अबैध हथियार
Post a Comment