मुरैना -- पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ (भापुसे) द्वारा घटना की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते प्रकरण में फरारशुदा आरोपीगण की पतारसी एवं गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर टीम गठित की गई एवं थाना प्रभारी कोतवाली को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, उक्त निर्देशों के तारतम्य में नगर पुलिस अधीक्षक दीपाली चंदौरिया के मार्गदर्शन में थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास निरीक्षण कर मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया।
पुलिस के सतत् प्रयासों एवं कड़ी मेहनत के फलस्वरूप दिनांक 06.01.26 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 05/26 में वांछित प्रकरण के मुख्य आरोपी लक्की जाटव को अम्बाह बायपास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का 01 अवैध देशी कट्टा एवं 02 खाली खोखे जब्त किए गए। गिरफ्तारशुदा आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।
सराहनीय योगदानः उक्त कार्यवाही निरीक्षक अमित सिंह भदौरिया, थाना प्रभारी कोतवाली हमराह फोर्स उनि अतुल सिंह परिहार, प्रआर.547 अनिल दोहरे, प्रआर.612 शिवप्रताप सिंह, आर.24 सत्यम शर्मा, आर. 772 अशोक गुर्जर, आर. 152 श्यामबिहारी, आर.576 कुलदीप जाट, आर. 723 सूरज राठौड का सराहनीय योगदान रहा है।
Post a Comment