Top News

मुरैना -- बामौर थाना पुलिस द्वारा 24 पेटी अवैध शराब एवं 01 कार कुल मशरूका कीमती 5,04,000/- रुपये का जब्त कर कार्यवाही की गई।

मुरैना -- पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ (भापुसे) द्वारा अवैध मादक पदार्थों शराब की तस्करी एवं बिक्री करने वालों एवं अवैध शराब के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु संपूर्ण मुरैना जिले में विशेष अभियान संचालित कराया जा रहा है। उक्त अभियान के तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक मुरैना सुरेन्द्र पाल सिंह डावर के निर्देशन एवं प्रभारी एसडीओपी बामौर  बिन्दु परमार के मार्गदर्शन में थाना बामौर पुलिस द्वारा 24 पेटी अवैध शराब एवं कार, कुल कीमती 5,04,000/- रुपये का जब्त किया गया।

दिनांक 24.05.2025 को निरीक्षक अमित भदौरिया थाना प्रभारी बामौर को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि ग्वालियर से मुरैना आने वाले रास्ते से 01 कार में बडी मात्रा में अवैध शराब तस्करी हेतु ले जाई जा रही है उक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना बामौर पुलिस द्वारा मुखबिर द्वारा चैकिंग लगाई गई, कुछ देर बाद एक फोर्ड फीगो गाड़ी आती दिखाई दी, जिसका चालक अंधरे का लाभ उठाकर वाहन को छोड़कर भाग गया, तदोपरांत पुलिस द्वारा उक्त वाहन को चैक किया तो उसमें 5 पेटी हण्टर बीयर 15 पेटी देशी मदिरा प्लेन एवं 04 पेटी देशी मसाला कुल 24 पेटी अवेध शराब कीमती 1,04,000/- रुपये की रखी मिली, जिसके संबंध में कोई दस्तावेज आदि उपलब्ध न होने के कारण मौके से उक्त 24 पेटी शराब एवं वाहन क्रमांक MPO7 CB3179 को जब्त किया गया एवं थाना वापसी पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 130/25 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मौके से फरार हुए आरोपी की गिरफ्तारी हेतु भी प्रयास जारी है, जिसे भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

सराहनीय योगदानः उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अमित सिंह भदौरिया, प्रआर 148 राजकुमार सिंह, आर. 744 जितेन्द्र सिंह, आर. 1115 जितेन्द्र सिंह, आर. 1224 दीपक सिंह, आर, 1037 हर्षवर्धन सिंह, आर. 1317 रविकुमार, आर 517 आकाश, प्रआर चालक 830 शिवशंकर सिंह भदौरिया आदि की सराहनीय योगदान रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post