मुरैना -- पुलिस अधीक्षक मुरैना समीर सौरभ (भापुसे) द्वारा जिले में अवैध पटाखों का निर्माण करने वाले एवं क्रय-विक्रय करने वाले आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु संपूर्ण मुरैना जिले में विशेष अभियान संचालित कराया जाकर जिले के समस्त थाना प्रभारियों एवं राजपत्रित अधिकारियों को प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त अभियान के तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविन्द सिंह ठाकुर के निर्देशन एवं एसडीओपी जौरा नितिन बघेल के मार्गदर्शन में थाना जौरा पुलिस द्वारा 01 आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6000 दीवाल पटाखे, 40 पैकैट सीता-गीता पटाखे एवं 02 पैकेट आसमानी 12 स्टार पटाखे के जप्त किए गए। दिनांक 20.10.2024 को निरीक्षक उदयभान सिंह यादव थाना प्रभारी जौरा एवं हमराह फोर्स को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई की शिवहरे स्टील फर्नीचर के मालिक द्वारा अपनी दुकान से अवैध पटाखों का क्रय-विक्रय किया जा रहा है मुखबिर की उक्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी जौरा द्वारा मय हमराह टीम के साथ शिवहरे स्टील फर्नीचर की दुकान हनुमान चौराहा जौरा पर पहुंचकर तलाशी ली गई तो वहां पर एक व्यक्ति अवैध पटाखों का विक्रय करता हुआ मिला, जिससे पूछताछ कर पटाखे बेचने के संबंध में वैध लायसेंस चाहा गया जो लायसेंस ना होना बताया गया। आरोपी का उक्त कृत्य धारा 288 बीएनएस, धारा 6 (ख), 1 (ए) विस्फोटक अधिनियम के तहत दण्डनीय होने से मौके पर से 6000 दीवाल पटाखे, 40 पैकैट सीता गीता पटाखे एवं 02 पैकेट आसमानी 12 स्टार पटाखे कुल मशरूका कीमती करीबन 12,000/- रूपये का जप्त किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया एवं थाना वापसी पर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 424/2024 घारा 288 वीएनएस एवं 6 (ख) 1 (ए) विस्फोटक अधिनियम के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
आरोपी से जप्त मशरूका का विवरणः-
आरोपी से जप्त मशरूका
6000 दीवाल पटाखे, 40 पैकैट सीता गीता पटाखे एवं 02 पैकेट आसमानी 12 स्टार कुल मशरूका कीमती करीबन 12.000/- रूपये
Post a Comment