मुरैना -- आज मुरैना विधानसभा के ग्राम डोमपुरा, डाभी का पुरा, नूराबाद, तिघरा, सिहोरा, जयनगर चोखोटी, खरगपुर भर्राड़, गुलेंद्री, रंचोली, गुलेंद्रा, नाउपुरा, डांग का पुरा, पिलुआ, नरसिंहपुर और कुतवार का दौरा कर विधायक दिनेश गुर्जर ने अभी हाल ही में हुई अधिक वर्षा के कारण किसान भाईयो की जो छति हुई है किसान भाईयो की फसल नष्ट हो गई है, मकान गिर गए हैं, किसान भाई खाद्यय सामग्री के लिए परेशान है, पशु हानि हुई है आदि समस्याओं को लेकर उनके पास पहुंचकर हाल चाल जाना और किसान भाईयो को भरोसा दिलाया कि किसान भाईयो की जो फसल नष्ट हुई है पशु हानि हुई है उसका सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलवाया जायेगा और जिन गांवों में बाढ़ जैसी स्थिती बन जाने के कारण खाद्य सामग्री की समस्या उत्पन्न हो गई है उनके लिए खाद्यय सामग्री की व्यवस्था कराई जावेगी।
मुरैना -- मुरैना विधायक दिनेश गुर्जर ने किया बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों का दौरा।
धर्मेन्द्र सिंह
0
Post a Comment