Thursday 1 August 2024

मुरैना -- सीएमएचओ डॉ. उपाध्याय ने सिविल अस्पताल अम्बाह का किया औचक निरीक्षण



मुरैना -- मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पदमेश उपाध्याय ने बुधवार को सिविल अस्पताल अम्बाह का ओपीडी, मेटरनिटी, टीकाकरण, दवा वितरण कक्ष एवं वार्डो का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया एवं जो कमियां पायी गई, उन्हें तत्काल सुधारने के निर्देश दिये।             
सीएमएचओ डॉ. पदमेश उपाध्याय ने सभी कर्मचारियों को सख्त चेतावनी दी कि यदि किसी भी प्रकार के पैसे के लेन-देन की शिकायत प्राप्त होती है तो सख्त कार्यवाही की जायेगी। निरीक्षण के दौरान मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी अम्बाह ने बताया कि सिविल अस्पताल अम्बाह में कपडों एवं धुलाई की चादरों के लिये कर्मचारियों की मांग की गई है, इसके लिये सीएचएचओ ने व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। उन्होंने पूर्व कालिक स्वीपर की नियुक्ति करने का आश्वासन दिया। सिविल अस्पताल अम्बाह में दो चिकित्सको के सेवानिवृत होने के कारण वहां आकस्मिक ड्यूटी में चिकित्सकों की कमी आ गई है, इसके लिये सीएमएचओं डॉ पदमेश उपाध्याय ने खड़ियाहार से 02 चिकित्सकों की ड्यूटी अम्बाह लगाने के निर्देश दिये। उन्होंने सिविल अस्पताल दिमनी का भी निरीक्षण किया। 

No comments:

Post a Comment