Tuesday 29 August 2023

व्यक्ति के सम्पूर्ण विकास के लिए खेल जरूरी -पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव



पूर्व मंत्री क्षेत्रीय विधायक श्री यादव ने विधायक कप  प्रतियोगिता के समापन पर पुरस्कार वितरण किया

बालिका खो-खो प्रतियोगिता में पीएस विजेता*



भितरवार। पूर्व मंत्री क्षेत्रीय विधायक श्री लाखन सिंह यादव ने भितरवार में आयोजित हो रही विधायक कप खो खो , वॉलीबॉल प्रतियोगिता के विजेता टीमों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि खेलों से केवल शारीरिक विकास ही नहीं होता बल्कि बौद्धिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास सहित सम्पूर्ण व्यक्तित्व का विकास होता है। इसलिए खेल हमारे व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही कहा कि व्यक्ति के संपूर्ण विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेल खेलना भी बहुत जरूरी होता है।श्री यादव ने कहा कि 
विधायक कप के माध्यम से क्षेत्र के युवाओं को उचित मंच मिलता है जहां वे अपनी प्रतिभा को निखारने का कार्य तो करते ही हैं। साथ ही सर्वश्रेष्ठ करने पर पुरस्कार भी पाते हैं। साथ ही खिलाडीयों में टीम भावना भी विकसित होती है।
पूर्व मंत्री श्री यादव ने  विधायक कप प्रतियोगिता के खो खो में बालिका वर्ग में प्रथम पीएस स्कूल,द्वितीय स्थान युवा केन्द्र खेल विभाग भितरवार, तृतीय स्थान नम्रता विद्यालय रहा वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रेमपुर प्रथम स्थान,जय हनुमान क्लब भितरवार द्वितीय स्थान , तृतीय स्थान पर जीएमसी  रहा समापन पर पुरस्कार वितरण किया।अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सीताराम जाटव, पपेंद्र राजे,पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह यादव, शैलेन्द्र सिंह परमार,नगर परिषद उपाध्यक्ष मन्नू यादव,मान खां, घनश्याम गौड़,मनोज गौड़, रामवली कमरिया, नंदू रावत,विक्रम सिंह, सतवीर सिंह, आशिक खान,बलराम बाथम, रामेश्वर शर्मा, बृजेश गुर्जर, राकेश अग्रवाल सहित खिलाडी व बडी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे दो दिवसीय विधायक कप में खेल युवा कल्याण विभाग की ब्लॉक समन्वयक सीमा दुबे मैच रैफरी और स्कोरर के रूप में नरेंद्र भार्गव, पंकज दुबे रविन्द्र यादव राजीव दुबे, प्रवीण उपाध्याय की सराहनीय भूमिका रही

No comments:

Post a Comment