मुरैना -- पुलिस अधीक्षक समीर सौरम (भापुसे) द्वारा पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार संचालित नशे से दूरी है जरूरी विशेष अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने एवं अवैध मादक पदार्थों-शराब की तस्करी एवं क्रय-विक्रय के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु संपूर्ण मुरैना जिले में विशेष अभियान संचालित कराया जा रहा है। उक्त अभियान के तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह डावर के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक दीपाली चंदौरिया के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर 41 पेटी देशी अवैध शराब एवं 01 सियाज कार कुल मशरूका कीमती करीबन ₹11.50 लाख का जब्त किया गया।
आज दिनांक 19.07.2025 को निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह यादव, थाना प्रभारी कोतवाली को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि शिकारपुर रोड़ की तरफ से एक नीले रंग की सियाज गाड़ी में बड़ी मात्रा में अवैध शराब भरकर तस्करी हेतु ले जाई जा रही थी, मुखबिर की उक्त सूचना पर थाना कोतवाली पुलिस द्वारा उत्तम पैलेस रोड पर चैकिंग लगाकर घेराबंदी कर सियाज कार क्रमांक MPO6CB0411 को रोककर चैक किया गया, तो कार की डिग्गी में 28 पेटी देशी शराब एवं 11 पेटी देशी मसाला शराब कुल 41 पेटी देशी शराब कीमती करीबन ₹1.50 लाख की रखी मिली, जिसके संबंध में वैध दस्तावेज के संबंध कार में सवार दोनों व्यक्तियों से पूछने पर कोई दस्तावेज आदि न होना बताया गया, आरोपीगण का उक्त कृत्य आबकारी अधिनियम के तहत दंडनीय होने से मौके पर से उक्त 41 पेटी अवैध देशी शराब एवं सियाज कार कुल मशरूका कीमती करीबन 11.50 लाख का जब्त कर 02 आरोपीगण को गिरफ्तार किया गया एवं थाना वापसी पर आरोपीगण के विरूद्ध अपराध क्रमांक 424/25 धारा 34(2), 47 (ए) आबकारी अधिनियम के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
सराहनीय योगदान उक्त कार्यवाही में निरीक्षक दीपेन्द्र यादव थाना प्रभारी कोतवाली मय फोर्स उनि शिवम चौहान, उनि कपिल पाराशर, प्रआर 612 शिवप्रताप भदौरिया, प्रआर 547 अनिल दोहरे, प्रआर दुष्यंत शर्मा, आर. सूरज, आर 24 सत्यम, आर. कुलदीप, आर अर्जुन, आर. अशोक, आर प्रशांत डंडौतिया, आर श्यामबिहारी का सराहनीय योगदान रहा है।आरोपियों से जप्त कार
Post a Comment