Top News

मुरैना --क्रांति दिवस पर नेहरू युवा केन्द्र ने अमर शहीदों को किया याद , एक पेड़ मां के नाम रोपे पौधे



मुरैना -- क्रांति और भारत छोड़ो आंदोलन की 82वीं वर्षगांठ के अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र मुरैना ने अमर शहीद पंडित रामप्रसाद बिस्मिल संग्रहालय में कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों और युवाओं ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को याद करते हुए उन्हें नमन किया तथा तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। 
कार्यक्रम की शुरुआत पंडित रामप्रसाद बिस्मिल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। तत्पश्चात कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने संग्रहालय परिसर में एक दर्जन से अधिक छायादार और फलदार पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र के उपनिदेशक श्री राकेश सिंह तोमर, जिला पुरातत्व विभाग से डॉ. अशोक शर्मा, अखिल भारतीय साहित्य परिषद के अध्यक्ष रामअवतार शर्मा, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक सतीश सिंह तोमर सहित अन्य लोग मौजूद थे।  
डॉ. अशोक शर्मा ने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन स्वतंत्रता संग्राम के संघर्ष की वह ऐतिहासिक घटना थी, जिसने भारत के इतिहास की दिशा ही बदल दी। राकेश सिंह तोमर ने अगस्त क्रांति को स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत बताया। जिसने दिखाया कि अहिंसक विरोध और एकता कैसे बड़े बदलाव ला सकते हैं। सतीश सिंह तोमर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा दी गई शिक्षाओं को याद करते हुए अगस्त क्रांति की महत्वपूर्ण घटनाओं का जिक्र किया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post