अधिकारी द्वय सर्वप्रथम पॉलिटेक्निक के रुम नंबर 20 में पहुंचे। जहां मीडिया कर्मियों की व्यवस्था का निरीक्षण किया।कलेक्टर ने मौके पर कक्ष में ऐसी प्रकाश लगाने एवं मीडिया कक्ष में चार टेलीविजन लगाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके बाद अधिकारी प्रत्येक विधानसभा वार गणना कक्ष में पहुंचे, जहां गणना एजेंट के अलावा लगने वाली टेबल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि ग्रीष्मकाल को ध्यान में रखते हुए पेयजल के पॉइंट पर विशेष ध्यान दें। अधिकारी कूलर में भी दिन में दो बार पानी डलवाने का प्रबंध करें। उन्होंने विद्युत व्यवस्था सहित मतगणना एजेंट के प्रवेश स्थल का भी निरीक्षण किया।
Post a Comment